फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में पद का दुरुपयोग करने पर ऊर्जा मंत्री ने कार्यकारी अभियंता को किया निलंबित

नवीन दलाल Updated Tue, 01 Jul 2025 02:37 PM IST

छावनी के फिनिक्स क्लब की सोमवार रात को गलत तरीके से बिजली काटने के मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता हरीश गोयल को निलंबित कर दिया है। कार्यकारी अभियंता जगाधरी यमुनानगर में तैनात हैं और उनके पास नारायणगढ़ के विभाग का भी कार्यभार है। फीनिक्स क्लब के चेयरमैन शैली खन्ना ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारी हरीश गोयल सोमवार देर रात निक्कर में क्लब पहुंचे थे। जोकि क्लब के नियमों के खिलाफ है। इसलिए स्टाफ ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया था। लेकिन वो दूसरे रास्ते से क्लब के बार तक पहुंच गए। जब उन्हें स्टाफ ने बाहर जाने को कहा तो वो बहस करने लगे। इसके बाद उन्होंने क्लब की बिजली कटवा दी और बकायदा क्लब मैनेजर को फोन पर कहा कि कब तक जनरेटर पर बिजली चलाओगे। मामले की जानकारी शैली खन्ना की तरफ से मंगलवार सुबह जब ऊर्जा मंत्री को दी गई तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से कार्यकारी अभियंता के निलंबन को लेकर निर्देश जारी कर दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें