एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर लिपिक गुरविंदर लिपिक की बहाली को लेकर रोष मार्च निकाला गया। इसके तहत एक ज्ञापन बिजली मंत्री अनिल विज के नाम कार्यकारी अभियंता अंबाला कैंट को दिया गया। इसमें अंबाला कैंट के बिजली कर्मचारियों की एक ही मांग है कि निलंबित कर्मचारी गुरविंदर सिंह को बहाल किया जाए। आज के रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट प्रधान सतबीर देसवाल ने की और मंच का संचालन सचिव सोनू यादव ने किया। ज्ञापन रोष मार्च में अंबाला सर्कल सर्कल सचिव राज कुमार, टीएस सर्कल सचिव अजय सैनी और अंबाला सर्कल के अधीन तीनों यूनिटों के कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी कर्मचारी एक बैनर के नीचे सड़क मार्ग से सभी बाजारों से होते हुए लिपिक की बहाली के नारे लगाते हुए डिविजन कार्यालय पहुंचे।