सिटी नागरिक अस्पताल के बाहर ऑटो में बैठी मंडोर गांव निवासी सुमन की शुक्रवार बाइक सवार युवक बाली झपट ले गया। शातिर झपटमार ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। देखते ही देखते भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। महिला की सूचना के बाद डायल 112 की टीम व बलदेव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित सुमन ने बताया कि वह सुबह के समय पेट में दर्द होने के कारण अस्पताल पहुंची थी। दवाई लेने के बाद वह स्कैन करवाने के लिए जा रही थी। अभी अस्पताल के गेट के पास ही ऑटो में बैठने लगी तो पहले से घात लगाए बदमाश ने पास से गुजरते समय झपटा मार लिया। पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दे दी है। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी भी खंगालने शुरू कर दिए है।