फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: क्रिकेट के महाकुंभ में चौकों-छक्कों पर बजे ढोल, सड़कों पर उतरे खेल प्रेमी

शाहिल शर्मा Updated Sun, 08 Mar 2026 09:10 PM IST

टी-20 विश्व कप 2026 के खिताबी मुकाबले में जब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें अहमदाबाद के मैदान पर भिड़ीं, तो इसका सीधा असर अंबाला की सड़कों पर भी दिखाई दिया। शहर के हर चौक-चौराहों पर उत्साह का ऐसा सैलाब उमड़ा कि मानो पूरा अंबाला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तब्दील हो गया हो। स्थानीय लोगों द्वारा शहर के मुख्य चौराहों पर बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई, जैसे ही अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने कीवी गेंदबाजों की धुनाई शुरू की, सड़कों पर आवाजाही थम सी गई। राहगीर अपनी गाड़ियां किनारे खड़ी कर स्कोरबोर्ड देखने में मशगूल दिखे। टीम इंडिया के बल्लेबाजों द्वारा जड़े गए हर चौके और छक्के पर प्रशंसकों ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें