फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंबाला में कोहरे में चौक से टकराई तीर्थयात्रियों की डबलडेकर बस चौक पूरी तरह क्षतिग्रस्त

अमृतसर से हरिद्वार के लिए निकली तीर्थंयात्रियों से भरी डबल डेकर बस शुक्रवार सीवनमाजरा में कोहरे के कारण चौक से टकरा गई। जिससे चौक पूरी तरह से टूट गया। गनीमत यह रही कि यात्री बाल बाल बच गए। हादसे के समय अधिकतर यात्री सो रहे थे। यात्रियों को जोर का झटका लगा।कोलकाता निवासी बस ड्राइवर देवासीष सरकार ने बताया कि वह हावड़ा से डबल डेकर टूरिस्ट बस में करीब 56 यात्रियों के साथ निकले थे। विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन करते हुए वह बीते कल अमृतसर साहिब पहुंचे थे। जहां माथा टेकने के बाद वह हरिद्वार के लिए चले थे। शाहाबाद से यमुनानगर रोड पर अल सुबह करीब 3 बजे वह सीवनमाजरा में दानवीर भामाशाह चौक पर पहुंचे। कोहरा ज्यादा होने के कारण उन्हें चौक दिखाई नहीं दिया और बस चौक में टकरा गई। इस दौरान सभी यात्री सुरक्षित बच गए लेकिन बस क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही बराडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें