फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंबाला में घने कोहरे से वाहनों की रफ्तार धीमी, 18 जनवरी तक हो सकती है बूंदाबांदी

नवीन दलाल Updated Wed, 15 Jan 2025 11:09 AM IST

अंबला में बुधवार को दिन के समय घना कोहरा दिखाई दिया। एक बार तो सुबह धूप निकल रही थी मगर एकाएक मौसम परिवर्तन हो गया। इसके बाद से 20 मीटर से कोहरे की दृश्यता रही। वहीं सर्दी का अधिक अहसास हुआ। कोहरे के कारण वहनों की रफ्तार पर भी असर पड़ा है। इसके अलावा आधा दर्जन ट्रेनें भी प्रभावित हैं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 19 जनवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। लगातार दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा में बीच-बीच में बदलाव होने से कहीं-कहीं आंशिक बादल व अलसुबह धुंध छाने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि 15 व 18 जनवरी तक कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन बाद में मौसम आमतौर पर खुश्क रह सकता है। उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें