फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: डीएसपी सहित पुलिस पर हमले की एनआईए जांच की मांग, एक्स पुलिस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने जिला परिषद के सीईओ को सौंपा ज्ञापन

पंजोखरा साहिब गुरूद्वारा विवाद के दौरान पुलिस टीम पर हुए हमले की एनआईए जांच कराने की मांग को लेकर एक्स पुलिस ऑफिसर्स व सोशल वेलफेयर एसोसिएशन ने पैदल मार्च निकाला। उपायुक्त के नाम अग्रसेन चौंक पर जिला परिषद के सीईओ गगनदीप सिंह को ज्ञापन सौंपा। हालांकि सभी उपायुक्त कार्यालय जा रहे थे। इस दौरान फरसा लगने पर घायल डीएसपी वीरेंदर की पत्नी शामिल रही।एसोसिएशन ने 13 अगस्त को हुए इस घटनाक्रम को अत्यंत गंभीर बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। क्या है पूरा मामला सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि 7 अगस्त 2026 को गुरूद्वारा पंजोखरा साहिब में प्रकाश पर्व के दौरान गुरसिमरन सिंह मंड और उनके सहयोगियों के साथ कुछ लोगों ने हाथापाई की थी और उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया था। इस मामले में पंजोखरा पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी हरविंदर सिंह, अनमोल सिंह और हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की रिहाई को लेकर 13 अगस्त को पंजोखरा साहिब में विभिन्न सिख संगठनों और किसान यूनियनों के प्रतिनिधि एकत्र हुए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने एनएच-44 अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे की तरफ कूच किया और जग्गी सिटी सेंटर गुरुद्वारे के पास जीटी रोड को पूरी तरह जाम कर दिया।जब रास्ता खुलवाने का प्रयास किया जा रहा था, तभी कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस टीम पर पथराव व हमला कर दिया। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस हमले में उप-पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा सहित कई पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें