अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान में पुलिस व पब्लिक क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे चरण की शुरुआत हुई। आठ टीमों के बीच कुल चार मुकाबले होंगे। रविवार को पहला मुकाबला अंबाला सुपर जेंट्स व चैंपियन फॉर एवर के बीच शुरू हुआ। टॉस जीतने के बाद चैंपियन फॉर एवर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरी। भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। तीसरे चरण का दूसरा मुकाबला आई हेट पॉलिथीन इलेवन व अंबाला स्वास्थ्य विभाग टीम के बीच खेला जाएगा। तीसरा मुकाबला सुपर प्रीमियम इलेवन व अंबाला वॉरियर इलेवन के बीच खेला जाएगा। जबकि चौथा मुकाबला इरिगेशन डिपार्टमेंट इलेवन व एजुकेशन डिपोर्टमेंट इलेवन के बीच खेला जाएगा। इन मुकाबलों में अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल रहेंगे। यह टूर्नामेंट एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत करवाया जा रहा है।