फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: क्रिकेट महाकुंभ के लीग मैच में विशु इलेवन ने जस्सी टीम को 7 विकेट से हराया

शाहिल शर्मा Updated Sun, 13 Jul 2025 09:04 PM IST

एसडी कॉलेज में चल रहे क्रिकेट महाकुंभ के लीग मैच में विशु इलेवन व जस्सी की टीम के बीच मुकाबला हुआ। यह मैच विशु इलेवन की टीम ने जीतकर लीग के सेमिफाइनल में अपनी जगह बनाई। टॉस जीतने के बाद विशु इलेवन की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत जस्सी की टीम को 47 रनों पर ऑल आउट कर दिया था। इसमें विशु इलेवन के नीरज ने चार विकेट ली थी। स्कोर का पीछा करने के लिए विशु इलेवन की टीम मैदान में उतरी। इस तरह से तीन विकेट के नुकसान पर आठवें ओवर में ही मुकाबला जीत लिया। शकील ने 14 व देवेंद्र ने 12, विशाल ने 13 व शुभम ने 9 रन बनाए थे। लीग के अभी तीन मैच बाकी है। क्रिकेट महाकुंभ में विशु इलेवन लीग के तीनों मैचों में जीत दर्ज करवा चुका है। इस विशु इलेवन टीम में कप्तान विशु, विनित, देवेंद्र, अमरपाल, रोहित, राहुल, प्रशांत, शकील, शुभम, विशाल, नीरज, मोहित, तनुज शामिल थे।।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें