फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: सीएम नायब सिंह सैनी ने नग्गल में जलभराव का लिया जायजा, योजना बनाने के दिए निर्देश

शाहिल शर्मा Updated Sun, 07 Sep 2025 04:37 PM IST

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को नग्गल गांव में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर किसानों से भी बातचीत की। किसानों ने धान की फसल प्रभावित होने के बारे में अवगत करवाया। किसानों ने बताया कि इस क्षेत्र के कई गांव हर बारिश में नुकसान झेलते हैं। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने भी जलभराव की स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि जलभराव से प्रभावित 10 से 15 गांवों से पानी की निकासी करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल से भी पानी की निकासी को लेकर योजना बनाने के लिए निर्देश दिए कि पानी की कहां से जा सकता है। किसानों ने मुख्यमंत्री को बताया कि धान की फसल पककर तैयार हो गई थी। जलभराव से उनकी फसलें खराब हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें