फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: श्री यादव सभा के नए पदाधिकारी का हुआ चयन, बलवंत यादव बने प्रधान

अंबाला श्री यादव सभा की नई कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को यादव धर्मशाला में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हुए मतदान में समाज के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चुनाव परिणामों में बलवंत यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी रघुवीर सिंह यादव को बड़े अंतर से हराकर प्रधान पद पर जीत दर्ज की। अमर यादव ने रमेश यादव को पछाड़कर महासचिव और मोहन यादव ने रामबरन यादव को हराकर कोषाध्यक्ष पद जीता। जीत के बाद समाज के गणमान्य लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। पदाधिकारियों ने समाज के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें