फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर जताई चिंता

शाहिल शर्मा Updated Tue, 30 Dec 2025 05:50 PM IST

पश्चिम बंगाल की सरकार अपने किसी दायित्व का निर्वाह सही तरीके से नहीं कर रही है इसी वजह से वहां क्राइम बढ़ रहा है। पश्चिम बंगाल में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल सरकार पर तीखा प्रहार किया है। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात है कि महिला मुख्यमंत्री के होते हुए वहां महिला अपराध सबसे ज्यादा हैं। पश्चिम बंगाल में उन लोगों की जनसंख्या ज्यादा है, जिनका हमारे देश पर कोई अधिकार नहीं है, उन घुसपैठियों की संख्या भी वहां सबसे ज्यादा बताई जा रही है। वहीं नए वर्ष के आगमन पर नई योजनाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि एक जनवरी को भारतीय परंपरा के अनुसार हम इसे नया साल नहीं मानते। यह हमारे देश का नया साल नहीं है, जब हमारे देश का नया साल आएगा उसकी योजना भी बनाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें