अंबाला सिटी के कोर्ट परिसर में वकीलों ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए शुक्रवार को वर्क सस्पेंड कर दिया। जिला बार एसोसिएशन अंबाला के प्रधान सतपाल सिंह ने बताया कि एक आपात बैठक शुक्रवार सुबह 9 बजे बुलाई गई। बैठक वार जैसी स्थिति के गंभीर रूप से बढ़ने और वादियों, वकील, कर्मचारियों, आम जनता और उनके परिवारों आदि की सुरक्षा चिंताओं पर विचार करने व पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल की ओर से लिए गए निर्णय के अनुसार आयोजित की गई। बार एसोसिएशन, अंबाला ने शुक्रवार को नो वर्क डे के रूप में मनाने का फैसला किया गया। वकीलों ने गेट के समक्ष बैठकर वर्क सस्पेंड रखा।