फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला केंटोनमेंट बोर्ड के यूनियन चुनाव की प्रक्रिया शुरू, पुलिस सुरक्षा में हो रहा मतदान

अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड एंप्लाइज यूनियन के चुनाव को लेकर रविवार को मतदान आरंभ हुआ। सुबह 10.30 बजे सभी कर्मचारी बोर्ड कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पहचान पत्र दिखाकर वोटर स्लिप हासिल की। इसके बाद उन्होंने अपने प्रत्याशी के हक में गुप्त मतदान किया। इस मौके पर सुरक्षा को लेकर अंबाला पुलिस की टीम भी तैनात रही। दोपहर तीन बजे तक चुनाव की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा और इसके बाद वोटों की गिनती होगी। चुनाव में प्रधान और सह सचिव के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं दूसरी तरफ बोर्ड अधिकारियों के साथ पश्चिमी कमान से आए चुनाव पर्यवेक्षक भी मौके पर तैनात रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें