फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला कैंट में गणतंत्र दिवस पर अग्निवीर के जवान ने फंदा लगाकर किया सुसाइड

शाहिल शर्मा Updated Tue, 27 Jan 2026 01:30 PM IST

गणतंत्र दिवस के दिन अंबाला कैंट के सैन्य क्षेत्र की यूनिट में अग्निवीर के जवान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान गाजियाबाद हापुड़ के गांव कमालपुर निवासी मोइन खान उम्र 23 साल के तौर पर हुई है। मोइन खान सेना की 11 ग्रेनेड यूनिट की क्लर्क विंग में तैनात था। सोमवार सुबह जब अन्य जवान कार्यालय पहुंचे तो जवान का शव पंखे पर रस्सी पर लटका हुआ था। साथियों की मदद से जवान को मिल्ट्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंबाला कैंट की रजिमेंट पुलिस चौकी ने कैंट के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें