दिवाली के दिन वीरवार को पटाखों तो कहीं शार्ट सर्केट के चलते अंबाला में करीब 19 जगह आग लगी। भीषण आग अंबाला सिटी के सेना नगर स्थित एक क्रॉकरी की चार मंजिला दुकान व सिटी के पुराना सिविल अस्पताल के पास एक मंदिर में बनाई गई पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगी। पार्किंग में देखते ही देखते एक ऑटो सहित चार कारें धूं-धूं कर जल उठी। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काबू किया। वहीं क्रॉकरी की दुकान में लगी आग को कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। करीब 15 कर्मचारी और 5 गाड़ियां की मदद ली गई।