अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित मोहड़ा अनाजमंडी में रविवार को श्रद्धांजलि समागम की शुरूआत शुभकरण की याद में दो मिनट का मौन रखकर की गई। समागम में हरियाणा व पंजाब के किसान नेता पहुंचे। उधर, पुलिस भी अलर्ट है। समागम स्थल से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर पुलिस की तरफ से फोर्स के अलावा वाटर कैन सहित दमकल विभाग की गाड़ियां खड़ी की गई है। जबकि किसानों को समागण में जाने से नहीं रोका जा रहा। वहीं, रविवार को शंभू बॉर्डर पर अमृतसर के 71 वर्षीय दया सिंह ने हार्ट अटैक से मौत हो गई।