फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंबाला में महिला का ATM कार्ड बदलकर लगाई मोटी चपत

सिटी के मॉडल टाउन स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में महिला का दो शातिर युवकों ने डेबिट कार्ड बदलकर 58 हजार रुपये की राशि निकाल ली। आरोपियों ने 14 फरवरी की दोपहर में वारदात को अंजाम दिया। एटीएम के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक एटीएम में दाखिल होते हैं। सिटी की जंडली निवासी रेशमा देवी को बातों में उलझाने के बाद डेबिट कार्ड बदल देते हैं। जैसे ही महिला बिना पैसे निकाले बाहर जाती है तो चंद मिनटों में खाते से 58 हजार रुपये निकल जाते हैं। सिटी की मॉडल टाउन चौकी पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें