अंबाला में शुक्रवार देर रात्रि को मौसम परिवर्तित हुआ तो शंभू बॉर्डर पर पंजाब की तरफ किसानों की चिंता बढ़ गई। ऐसे में रात्रि के समय में ही किसानों ने बारिश की संभावना के चलते इंतजाम करना शुरू कर दिए थे। सुबह बारिश हुई तो काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसान बारिश के हालातों को अपने मोबाइल में कैद करते दिखे। वहीं अपने साथियों को हाताल दिखाते नजर आए।