हरियाणा के अंबाला में दुकान पर काम करने वाले पूर्व कर्मी के घर गए एक नामी दुकानदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री और अंबाला छावनी के विधायक अनिल विज भी अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में पहुंचे और यहां घटना की जानकारी दी। परिजनों को ढांढस दिया। वहीं डीएसपी से भी मामले की जानकारी ली और सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विज ने कहा कि पुलिस तफ्तीश कर रही है। इस मामले में मेडिकल बोर्ड बना दिया गया है। सीन ऑफ क्राइम भी पहुंच चुकी है जो मामले की हर एंगल से जांच में जुट गई है।