शहजादपुर में स्टार हाईवे ढाबा के काम करने वाले टिहरी गढ़वाल निवासी 30 वर्षीय साहिल विज की हत्या मामले में सीआईए-1 की टीम ने 3 आरोपियों को काबू कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शहजादपुर निवासी सागर राणा, विकास राहुल के रूप में हुई। सागर राणा, विकास को पांच दिन के रिमांड पर लिया। राहुल को वीरवार कोर्ट में पेेेश कर रिमांड पर लिया जायेगा। सीआईए-1 प्रभारी हरजिंदर ने बताया कि 13 अगस्त को दो बाइक सवार चार बदमाशों ने साहिल की छाती में चाकू मारकर हत्या कर दी थी। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी से लिया अपडेट इसको लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी से लगातार अपडेट लिया था। जिसके बाद थाने से जांच सीआईए-1 की टीम को सौंपी गई थी। यह था पूरा मामला सीआईए-1 प्रभारी हरजिंदर ने बताया कि ढाबे पर काम करने के बाद साहिल अपने कमरे पर जा रहा था। करीब दो सौ मीटर की दूरी पर ही चार बदमाशों ने झगड़ा करते हुए चाकू से हमला कर दिया। उस समय तो घायल अवस्था में साहिल विज ने भागकर ढाबे पर सूचना दी। खून से लथपथ हालत में शहजादपुर सीएचसी से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।