गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजें आने से ठिक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो 27 साल पुरानी बताई जा रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की बताई जा रही है। 1995 की इस पुरानी तस्वीर में पीएम के साथ और भी कई नेता बैठे हुए दिख रहे हैं।