गुजरात के मोरबी में हुए मोरबी ब्रिज हादसा मामले में प्रशासन ने पहली बड़ी कार्रवाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीफ फायर ऑफिसर संदीप सिंह जाला को निलंबित कर दिया गया है। मामले में किसी सरकारी अफसर के खिलाफ यह पहला बड़ा एक्शन है। बीते दिनों यानी रविवार को मोरबी शहर में मच्छु नदी पर ब्रिटिश काल में बना एक केबल पुल टूट गया था, जिसके बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई थी। इस घटना में 135 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। हादसे में मरने वालों में बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की रही। नदी में डूबे लोगों को बचाने के लिए तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया गया था।