गोला नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 बर्राह में सोमवार रात करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक पंखा चलाने के लिए प्लग लगा रहा था, तभी उसे करंट लग गया। परिजन उसे तुरंत सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।