गोलघर के व्यस्ततम इलाके में काली मंदिर और धर्मशाला ओवर ब्रिज के बीच अचानक एक बोलेरो अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे फुटपाथ पर चढ़ गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।