स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चौरी चौरा विधानसभा में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुबह 10 बजे तरकुलहा मोड़ से चौरी चौरा तक क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर निकल पड़े लोगों ने पूरे मार्ग में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। डीजे पर देशभक्ति गीत बजते रहे। यात्रा में शामिल लोगों के जोश और उत्साह से पूरा इलाका देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आया।