फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर देकर निकले हजारों परीक्षार्थी, गोरखपुर जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने को मची भगदड़

गोरखपुर में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रहे अभ्यर्थियों को रेलवे स्टेशन पर भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। परीक्षा खत्म होते ही हजारों की संख्या में परीक्षार्थी स्टेशन पहुंच गए। लखनऊ, वाराणसी और आजमगढ़ जाने वाली ट्रेनों में चढ़ने के लिए धक्कामुक्की और अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, परीक्षा केंद्रों से निकलकर सीधे गोरखपुर जंक्शन पहुंचे अभ्यर्थी ट्रेनों में सीट पाने के लिए जूझते दिखे। जनरल कोच में चढ़ने के लिए गेट पर लटकते और खिड़की से सामान डालते नजर आए। आरपीएफ और और जीआरपी को भीड़ संभालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें