क्षेत्र के शिवपुर चकदहा में हुए डबल मर्डर का पुलिस 27 दिन बाद भी खुलासा नहीं कर सकी। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद आरोपी कोटेदार के पुत्र के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया था, बाकी नामजद आरोपी, कोटेदार, उसके आर्मी से रिटायर बेटे के साथ अन्य को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बृहस्पतिवार को मां-बहन के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग व आए दिन मिल रही जान से मारने की धमकी से आजिज आकर खुशबू ने अपने भाई व ग्रामीणों के साथ प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता की।