गणेश उत्सव का उल्लास शहर में देखने को मिल रहा है। हर तरफ भगवान गणेश की प्रतिमा पंडाल में रखकर पूजा अर्चना श्रद्धालु कर रहे हैं। मंगलवार को पांडेय हाता में श्री सिद्धि विनायक सेवा संस्थान की ओर से आयोजित किए जा रहे गणपति महोत्सव के दौरान छात्रों ने यहां आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस दौरान छात्रों ने विभिन्न प्रकार की पेंटिंग बनाई। बच्चों में उत्साह देखने को मिला इसके साथ ही भगवान गणेश की पूजा अर्चना भी श्रद्धालुओं ने की।