कृष्ण प्रिया दरबार की सखियों ने सोमवार को नौका विहार व झूला का आयोजन किया। यह उत्सव सखी मृदुला अग्रवाल द्वारा गोलघर स्थित रॉयल रेजिडेंसी होटल में संपन्न हुआ, जिसमें संस्था की सभी सखियों ने नौका पर ठाकुर जी को फूलों से सजा के भजन किया। इसके बाद ठाकुर जी को झूला भी झुलाया गया वह सभी देवी देवताओं के भजन गाकर सब भक्तों का मन मोह लिया। संस्था की संस्थपिका अध्यक्ष मधु अग्रवाल ने बताया कि हमारा यह दरबार ठाकुर जी का दरबार है। जिसमें हर महीने संस्था की एक सखी द्वारा भजन संध्या का आयोजन होता है। उस महीने पड़ने वाले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सखिया भजन गाती हैं। एवं उत्सव मनाती है, इस महीने ठाकुर जी को नौका की सैर कराई गई।