फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने आए, धरने पर बैठे! सेंट एंड्रयूज कॉलेज के सामने SSC छात्रों ने किया रोड जाम, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

Rohit Singh Updated Mon, 25 May 2026 05:41 PM IST

गोरखपुर के सेंट एंड्रयूज कॉलेज में एसएससी परीक्षा देने आए छात्रों ने कॉलेज के सामने रोड जाम कर धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि जितनी सीट थीं उससे अधिक छात्रों के प्रवेश पत्र जारी कर परीक्षा देने के लिए बुला लिया गया और बाद में सीट की कमी का हवाला देकर छात्रों को बाहर निकाल दिया गया। एसएससी की परीक्षा देने के लिए बड़ी संख्या में छात्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज परीक्षा केंद्र पहुंचे थे। सभी के पास वैध प्रवेश पत्र थे। आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने सीटों की संख्या से अधिक छात्रों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए। जब छात्र परीक्षा देने पहुंचे तो सीट कम होने की बात कहकर कई छात्रों को केंद्र से बाहर कर दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें