गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में शिवकुमार तिवारी की हत्या के मामले में पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने जा रहे विश्व हिंदू कल्याण परिषद् के राष्ट्रीय संयोजक एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री करुणेश पांडेय को चौरीचौरा पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। करुणेश पांडेय रामपुर रकबा स्थित अपने आवास से पीड़ित परिवार से मिलने और घटना की जानकारी लेने जा रहे थे। उनका कहना था कि वे परिजनों को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन के समक्ष मांग रखना चाहते हैं।