गोरखपुर के रोटरी क्लब मिडटाउन की तरफ से समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। क्लब के सदस्यों ने रविवार को विजय चौराहे पर एक सेवा स्टॉल लगाया। स्टॉल के माध्यम से राहगीरों और आम लोगों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी जानकारियां दी गईं। क्लब अध्यक्ष ने बताया कि रोटरी का उद्देश्य 'सेवा परमो धर्म' के सिद्धांत पर काम करना है। इस दौरान कई लोगों ने स्टॉल पर पहुंचकर लाभ उठाया। स्थानीय लोगों ने रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना की। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने का आश्वासन दिया गया।