मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक बार फिर सांसद रवि किशन की मंच से चुटकी ली। सीएम योगी ने कहा कि रवि किशन जी आप जौनपुर के किस कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं, ये हम नहीं जानते लेकिन कम से कम एक सांस्कृतिक कार्यक्रम यहां पर आने वाले लोगों और बच्चों के लिए जरूर प्रस्तुत करिएगा।