सहजनवां। देश एवं प्रदेश में बलात्कार तथा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले जघन्य अपराध की घटनाओं में निरंतर वृद्धि को लेकर दलित शोषित कल्याण समिति के महासचिव प्रवीण कुमार भास्कर के नेतृव में कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में मुख्य मंत्री सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार राकेश कन्नौजिया को सौपा। ज्ञापन में घटनाओं में संलिप्त व्यक्तियो एवं साक्ष्यों के आधार पर सही पाए जाने पर वाले व्यक्तियों को मात्र 90 दिनों के अंदर फाँसी की सजा दिए जाने का प्रावधान लागू किया जाय। इससे अपराधियो में कानून का भय उतपन्न होगा तथा पीड़ित परिवारजनों को अति शीघ्र न्याय मिल सकेगा। ज्ञापन में शैलेन्द्र कुमार,आशुतोष,राहुल, विक्रांत,रोहन, गणेश आदि मौजूद रहे।