फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद मामले में पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं- पूर्व उपसभापति

तिवारीपुर क्षेत्र के कल्याणपुर वार्ड के पार्षद शिवेंद्र मिश्रा को मुंबई से असलहा मंगाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले को भाजपा पार्षदों ने गंभीरता से लिया है। बुधवार को पार्षद सभागार कक्ष में सभी पार्षदों की बैठक हुई। पूर्व उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा ने कहा कि पार्षद स्थानीय जनता के लिए ही नगर निगम से लेकर अन्य जगह संघर्ष करता है, उसका व्यक्तिगत कुछ नहीं होता है। लेकिन, जिस तरीके से पार्षद के साथ मनबढ़ों ने दुर्व्यवहार किया है और सभी उचित पटल पर शिकायत करने के बाद भी पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं है। इस दौरान पार्षद शिवेंद्र मिश्रा के साथ भाजपा के पार्षद एक साथ बैठक में शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें