अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर विकास भवन पर धरना दिया। बड़ी संख्या में जुटे पंचायत सहायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि वे लंबे समय से नियमितीकरण, मानदेय बढ़ोतरी और सेवा शर्तों में सुधार की मांग कर रहे हैं। मांगें पूरी न होने से नाराज कर्मचारियों ने विकास भवन पर धरना दिया।