गोरखपुर प्रभारी व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को सर्किट हाउस के सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान, सांसद रवि किशन शुक्ला समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में गोरखपुर जिले के विकास कार्यों, जल शक्ति विभाग की योजनाओं और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। सांसद ने किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी साझी की और कहा कि सभी राज्य व केंद्र सरकार की इन योजनाओं को लेकर किसानों और आम लोगों तक पहुंचे। इस दौरान जल शक्ति मंत्री व गोरखपुर प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह के साथ केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान, गोरखपुर सांसद व अभिनेता रवि किशन शुक्ला तथा जिले के अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।