कांग्रेस पदाधिकारियों ने सोमवार को बेलीपार टोल प्लाजा के सामने धरना प्रदर्शन किया। नारेबाजी की। स्थानीय पुलिस ने इन्हें किनारे किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष नर्माला पासवान ने आरोप लगाया कि पुलिस ने धक्का मुक्की कर कांग्रेसी पदाधिकारियों को किनारे किया। बताया कि पहले ही टोल प्लाजा पर स्थानीय जनता के साथ अवैध वसूली न हो सके, इसे लेकर डीएम व अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया था और 48 घंटे का समय दिया गया था। लेकिन, नतीजा नहीं निकलने पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने फिर से धरना प्रदर्शन किया।