चिड़ियाघर में हाथी के रेस्क्यू सेंटर का लोकार्पण, बाघ एवं भेड़ियों को बाड़े में छोड़ने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हाथी रेस्क्यू सेंटर का शुभारंभ किया गया है। कहा, जानवरों को प्रेम से रखें तो वह अच्छे से पेश आते हैं। प्रकृति और पशु पक्षुओं के साथ संतुलन बना कर रहना होगा। पिछले 7-8 वर्षों में सरकार ने पर्यावरण के प्रति कार्य किया है। 100 करोड़ पौध लगे हैं। कैंपियरगंज में जटायु केंद्र बना है। जल्द ही वहां फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी बनेगी। पर्यावरण के दुश्मन से परहेज करना है। सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करना है। जो जल या पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं, उनसे दूरी बनानी होगी। हर व्यक्ति एक पेड़ लगाए और उसका संरक्षण करें।