जेठ मास के बड़े मंगलवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर भंडारा, सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ द्वारा यांत्रिक कारखाना के पास विशाल भंडारा और सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ कर हनुमान जी की आराधना की। यांत्रिक कारखाना परिसर हनुमान भक्ति से गूंज उठा। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के बैनर तले सुबह से ही आयोजन शुरू हो गया। संगठन के लोगों के साथ स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी सुंदरकांड पाठ में हिस्सा लिया।