कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय सेना के जवान अमर शहीद लेफ्टिनेंट गौतम गुरुंग का शहीद दिवस बुधवार को कुंराघाट स्थित उनकी प्रतिमा के सामने श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहीद की माता पुष्प लता गुरुंग और बहन मीनाक्षी गुरुंग त्यागी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। भारतीय सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद को श्रद्धांजलि दी।