राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) (राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग) सोमेंद्र तोमर ने पीआरडी जवानों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान दिव्यांग होने वाले पीआरडी जवानों को 45 दिन का प्रशिक्षण देने के बाद सरकार सरकारी नौकरी दिए जाने का प्रस्ताव भी लाई है। सीएम योगी के निर्देशन में पीआरडी जवानों के लिए ये एक बड़ी सौगात है।