दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'भारतीय योग परंपरा में योगिराज बाबा गंभीरनाथ का अवदान' विषय दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया. उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने की. उन्होंने स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान, साधना और भक्ति परंपरा में नाथपंथ का महत्वपूर्ण योगदान है।