सांप्रदायिक सौहार्द, पर्यावरण संरक्षण और भाईचारे की भावना को समर्पित एक अनूठा आयोजन आज गोरखपुर के मुंशी प्रेमचंद पार्क में सम्पन्न हुआ। सन 2009 में शुरू हुई यह परंपरा आज 16वें वर्ष में प्रवेश कर गई है। इस अवसर पर हिंदू बहनों के एक समूह ने मुस्लिम भाइयों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया और भाईचारे की मिसाल पेश की।