र्षों से बदहाल स्थिति में पड़े मोती पोखरे का पानी साफ होने लगा है। साउथ अफ्रीका में तालाब और पोखरों के जल को शोधित कर स्वच्छ बना रही गुजरात की कंपनी वेलिएंट इंटैक प्राइवेट लिमिटेड खुद के खर्चे पर मोती पोखरा के पानी को 24 सितंबर से साफ करने में जुटी है। करीब एक माह बीत जाने के बाद उसका पानी काफी हद तक साफ हो गया है। फर्म ने अपनी पेटेंट तकनीक,‘आरईजीएएल’ यानी रेडिकल एन्हांसमेंट यूसिंग गैस असिस्टेड लिक्विड डिस्पर्सन’ का इस्तेमाल कर पोखरे को इतना साफ कर दिया है कि उसके तल में डूबी नाव भी दिखने लगी है।