सुबह से ही बारिश होने की वजह से पूरे दिन मौसम में खासा नमी रही। लेकिन, बारिश के बीच शहर के प्रमुख बाजार, दुकानें, लोगों के घरों में बरसात का पानी घुस गया। कुछ जगह तो थोड़ी देर में पानी निकल गया, लेकिन कहीं-कहीं ये समस्या काफी देर तक बनी रही। इधर, जलभराव होने के बाद नगर निगम के अधिकारी जल निकासी के लिए जगह-जगह मुस्तैद दिखे।