डीएम दीपक मीणा के निर्देश पर ज्ञानकोल एवं कोलखास में पशुपालकों के पशुओं के लिए राजस्व एवं पशु चिकित्सा विभाग द्वारा चारा वितरण कराया गया। तहसील गोला के बड़हलगंज विकासखंड के प्रभावित पांच ग्रामों में कुल 690 परिवारों को राहत खाद्यान्न सामग्री किट वितरित किया गया है। साथ ही विगत दिनों में सामुदायिक रसोई संचालित कर कुल 4500 पैकेट गर्म पका भोजन पानी की बोतल संग वितरित किया गया है। बढ़ा से प्रभावित क्षेत्रों में ये आगे भी जारी रहेगा।