श्रावण मास का पहला सोमवार कल है। इसे लेकर शहर के भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। सावन के पहले सोमवार पर काफी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगे। बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में भी साफ-सफाई और सजावट का काम पूरा कर लिया गया है। मंदिर परिसर को फूलों और झालरों से सजाया गया है। बैरियर और कतार व्यवस्था भी की गई है ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में दिक्कत न हो।