विनोद वन के अंदर जंजीरों में कैद हाथी गंगाराम के लिए वन विभाग शुभ मुहूर्त देख रहा है। शुभ मुहूर्त के बाद ही गंगा को शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में बन रहे बाड़े में शिफ्ट किया जाएगा। क्योंकि 15 दिसंबर के बाद खरमास शुरू हो जा रहा है, जो 15 जनवरी को खत्म होगा। ऐसे में ऐसे में खरमास खत्म होते ही शुभ मुहूर्त देखकर गंगा को बाड़े में शिफ्ट करने की तैयारी है। जबकि बाड़ा दिसंबर में बनकर तैयार हो जाएगा।